पेटीएम ने शुरू की UPI LITE सुविधा, 200 रूपये कम पेमेंट पर पिन नहीं डालना होगा

जयपुर। पेटीएम पहला डिजिटल पेमेंट गेटवे बन गया है जिसने  यूपीआई लाइट को लाइव कर दिया है।   UPI LITE फीचर से पेटीएम के माध्यम से यूजर्स सिंगल क्लिक के साथ तेजी से वास्तविक समय में  लेनदेन कर सकते हैं।  इस सुविधा का  लक्ष्य देश भर में डिजिटल भुगतान को अपनाने को बढ़ावा देना है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा डिज़ाइन किया गया, UPI LITE को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। यह छोटे मूल्य के लेनदेन की बैंक पासबुक को भी डी-क्लटर करता है, क्योंकि ये भुगतान अब केवल पेटीएम बैलेंस में दिखाई देंगे। पासबुक और हिस्ट्री में ये ट्रांजक्शन दिखाई नहीं देंगे।  नवाचार को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, बैंक ने कहा कि वह इस तरह की यूपीआई लाइट सुविधा शुरू करने वाला पहला भुगतान बैंक है।

यूपीआई लाइट वॉलेट में एक दिन में 4,000 रुपये तक लोड हो सकेंगे
यूपीआई लाइट में अधिकतम एक बार में  2,000 रुपये  लोड किये जा सकते हैं। इस प्रकार दो बार अधिकतम दिन में 4,000 रूपये वैलेट में लोड कर सकते हैं। एक बार लोड होने के बाद यूपीआई लाइट वॉलेट उपयोगकर्ता को 200 रुपये तक के तत्काल लेनदेन करने की अनुमति देता है। 

एनपीसीआई की सीओओ प्रवीना राय ने कहा, "हम पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर यूपीआई लाइट लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यूपीआई लाइट उपयोगकर्ताओं को एक तेज़, सुरक्षित और निर्बाध कम-मूल्य लेनदेन अनुभव प्रदान करता है। 200 रुपये से कम यूपीआई के माध्यम से 50 प्रतिशत से अधिक लेनदेन के साथ, यूपीआई लाइट सफलतापूर्वक प्रदान करेगा।  "

राय ने कहा, "इससे लेन-देन की सफलता दर में और सुधार होगा, उपयोगकर्ता अनुभव में वृद्धि होगी और हम यूपीआई प्लेटफॉर्म पर एक दिन में एक अरब लेनदेन को संसाधित करने के करीब एक और कदम बढ़ाएंगे।"

related post