संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
शांति समिति सदस्यों ने एक दूसरे को गले लगाकर दिया कौमी एकता का संदेश
-जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों की बैठक
बूंदी, 8 जुलाई। जिले में सद्भावना एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने तथा आगामी दिनों में अमन चैन के साथ त्यौहार मनाने संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि बूंदी की सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखते हुए सभी पर्व व उत्सव हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाए जाएं। उन्होंने समिति सदस्यों का आह्वान किया कि वे आयोजनों पर पूर्ण निगरानी रखें और निष्पक्ष रहें। सतर्क रहे और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत अवगत कराएं। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें और उसकी सूचना दें।
जिला कलक्टर ने शांति समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर भरोसा दिलाया कि सबको साथ लेकर उन विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि प्रार्थना स्थलों के समीप सफाई व्यवस्था रखी जावे।
एक दूसरे से गले मिलकर दिया एकता का सदेंश
शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर जिले में अमन चैन कायम रखने तथा आने वाले दिनों में सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। शांति समिति सदस्यों द्वारा गले मिलकर बूंदी जिले और पूरे समाज में दिए गए एकता के संदेश की जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने भी सराहना की। जिला कलक्टर ने कहा कि निश्चित रूप से यह पहल समाज को एकता के सूत्र में पिरोने में बेहतरीन और अनूठी साबित होगी। इससे समाज में द्विवेश की भावना दूर होगी और रिश्तो में मधुरता आएगी।
शांति, स्वच्छता, समृद्धि के घटकों से ‘बेहतरीन बूंदी’ अभियान की शुरूआत
जिला कलक्टर ने कहा कि शांति, स्वच्छता और समृद्धि के घटकों बेहतरीन बूंदी अभियान की शुरूआत की गई है। बूंदी को विश्व में अग्रणी शहर के तौर पहचान दिलाने और जो भी देशी विदेशी पर्यटक यहां आएं वे बूंदी की अच्छी यादें लेकर जाए तथा फिर से वापस यहां आए। यह सबके इसके उद्देश्यों में शामिल है। इसमें शांति भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्हांेने कहा कि शांति और स्वच्छता से ही समृद्धि आती है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि आने वाले दिनों मे मनाएं जाने वाले त्यौहार शांतिपूर्वक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ मनाएं जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि जानकारी में आने पर उसकी जानकारी सतर्क होकर शीघ्र दें, ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उन्हांेने कहा कि शांति समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर तुरंत कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि जिले में लागू निषेधाज्ञा की पालना करवाना हम सभी का दायित्व हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह या वैमनस्यता बढ़ाने वाले संदेशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बूंदी की सौहार्द्र की परम्परा को कायम रखते हुए मेल मिलाप के साथ त्यौहार मनाने की प्रतिबद्वता व्यक्त की। साथ ही आगे बढ़कर जिला प्रशासन और पुलिस को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कोई भी अपराधी हो, चाहे किसी भी जाति, धर्म का हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और माहौल खराने करने वाले तत्वों के खिलाफ भी तुरंत सख्त कार्रवाई हो।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) एयू खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, शहर काजी गुलामे गोस, पूर्व मीणा समाज अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पितांबर शर्मा, मौलाना असलम, चमकौर सिंह, शाहरूख् अत्तारी, नासिर हुसैन, मोहम्मद आरिफ नागोरी, बाबूद्दीन सरपंच जमीतपुरा, प्रेशंकर गोस्वामी,चन्द्र सिंह राजपुरोहित, रविमोहन मीणा, जावेद अहमद, राधेश्याम गुप्ता, मेहमूद अली