किशोरपुरा में पानी का भयंकर संकट लोग हो रहे हैं परेशान

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / चॅवरा

 शीघ्र नहीं हुआ पानी की समस्या का समाधान तो होंगे धरना प्रदर्शन

आक्रोशित महिलाओं ने हाथों में खाली मटके एवं बाल्टियां लेकर जताया विरोध

किशोरपुरा गांव के लिए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा़ ने जल जीवन मिशन योजना के तहत 3 करोड़ 68 लाख रुपए मंजूर करवाए थे योजना की स्वीकृति मिले भी करीब 4 माह से भी अधिक समय हो गया है l गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई पेयजल से त्रस्त ग्रामीण सड़कों पर आने लगे हैं रविवार को कुमावत मीणा बस्ती में पाणी की समस्या से परेशान महिलाओं ने इंटर लॉकिंग का काम देखने आए सरपंच मोहनलाल सैनी को खूब खरी-खरी सुनाई पूर्व सरपंच बिमला मीणा ने बताया की बस्ती में बनी सार्वजनिक पानी की टंकी पिछले 15 दिन से सूखी पड़ी है इसके अलावा गांव के जयदीप सिंह ने बताया किशोरपुरा के सार्वजनिक खेल मैदान के पास बनी पानी की टंकी खाली पड़ी रहती है अणची देवी चंदा देवी सरप्ती देवी शारदा देवी व अन्य कई महिलाओं ने बताया की समय रहते सरपंच ने पानी की आपूर्ति नहीं करवाई तो हमें मजबूरन ग्राम पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा विडंबना देखिए जिस गांव को 3 करोड़ 68 लाख रुपए का बड़ा बजट मिला हो उसके बावजुद वो गाॅव पीने के पानी के लिए तरस रहा है इसे सरपंच की नाकामी समझें या पीएचडी विभाग की घोर लापरवाही लेकिन इसका खामियाजा भोले भाले ग्रामीणों को भोगना पड़ रहा है