विराटनगर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश सैनी की चुनावी जन सभा में उमड़ा जन सैलाब
-हरियाणा के प्रसिद्ध सिंगर अमित सैनी रोहितकीय ने सीपी सैनी के पक्ष में वोट देने की अपील की
-मंच पर गानें गाकर जीता सबका दिल
-सिंगर अमित सैनी व सीपी सैनी को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया
शाहपुरा न्यूज - विराटनगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याक्षी चन्द्र प्रकाश सैनी की बुधवार को गणेश रोड़ पर विशाल चुनावी जनसभा आयोजित हुई। जन सभा से पूर्व विराटनगर में निर्दलीय प्रत्याशी सीपी सैनी व हरियाणी सिंगर अमित सैनी रोहितकीय की स्वागत अभिनन्दन रैली निकाली गई। इस दौरान 36 कोम के लोगों ने सीपी सैनी व सिंगर अमित सैनी रोहितकीय को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
करीब पाँच किलोमीटर तक डीजे व वाहनों के काफिले के साथ स्वागत रैली निकाली गई। इस दौरान सीपी सैनी व अमित सैनी का जगह-जगह पर माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करके स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसके बाद गणेश रोड़ पर आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए सिंगर अमित सैनी रोहितकीय ने कहा कि सीपी सैनी ने माली समाज सहित 36 कोम की जन समस्याओं के लिये हमेशा संघर्ष किया है। किसी के साथ भी अन्याय हुआ है उसको न्याय दिलवाया है। जनता की सेवा करने वाले जन सेवक सीपी सैनी को 36 कोम के लोग अपना मत और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाये। उन्होंने अपने फेमस हरियाणी गानें सुनाकर उपस्थित युवाओं को खूब नचाया। लोगों ने सिंगर अमित सैनी के साथ जमकर डांस किया और उनके साथ अपने मोबाइल से सेलफी भी लिये। इस दौरान सीपी सैनी ने 36 कोम से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मेरे को 25 नम्बर को वोट देकर विजयी बनाये मैं विराटनगर विधानसभा में विकास की गंगा बहा दूँगा। इस दौरान सीपी सैनी को सर्व समाज ने विजयी बनाने की बात कही। इस मौके पर करीब दस हजार से अधिक लोग मौजूद थे।