मोदी जी की गारंटी पर लोगों को विश्वास - विधायक राधेश्याम बैरवा

-सभी के सहयोग से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य होंगे पूर्ण


बारां ,16 फरवरी। विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास को प्रमुखता से बताते हुए मोदी जी द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने की गारंटी को पूर्ण करने के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत व 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

सभी के सहयोग से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य होंगे पूर्ण
उपखण्ड अधिकारी दीपक मित्तल बारां ने अपने धन्यवाद संबोधन में उपस्थित आमजन का धन्यवाद करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा में पात्र छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सभी की भागीदारी में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार श्रेणियां के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प साकार करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्री अटल ने उपस्थित आमजन से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा,पीएम उज्जवला, सौभाग्य जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वयं और पात्र वांछित लाभार्थी का अधिकाधिक पंजीयन करवाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारीगण जनप्रतिनिधीगण सभी सहयोग करें।

कार्यक्रम के अंतर्गत उज्ज्वला योजना, स्वामित्व, आयुष्मान कार्ड, जीवन ज्योति योजना एवं राजीविका की 32 स्वयं सहायता समूहो केा 96 लाख रूपए का चैक दिया। श्रीमति गायत्री गोचर मंडोला, मीनाक्षी माथना के द्वारा स्वयं को सरकार द्वारा दी गई मदद से अर्जीत किए गए लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अन्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसें किट वितरित किए गए।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नगर अध्यक्ष महावीर नामा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गर्ग सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित   रहें।