संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत बूंदी पंचायत के विभिन्न गांव जैसे माटुंदा छतरपुरा रायथल आदि गांवों में जनसंपर्क किया साथ ही आंगनबाड़ी परिसर में गर्भवती महिला को पोषाहार वितरित करके गोद भराई की रस्म करवाई गई एवं केच द रन अभियान के अंतर्गत जनसंवाद व चौपाल का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को बरसात का पानी बचाने के लिए प्रेरित किया और जल बचाने के प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया साथसाथ ही नेहरू युवा केंद्र बूंदी ब्लॉक बूंदी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर ने बताया कि यह अभियान बूंदी पंचायत समिति के 50 गांव में चलाया जा रहा है जिसमें युवा मंडल व अन्य संस्थाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है |