प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कल होगी सुनवाई जानें रोचक तथ्य

जयपुर। पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की कल सुनवाई करने वाला है। इस बीच, राज्य ने तीन दिनों में जांच और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एक टीम का गठन किया है। आइये इस घटना से संबंधित रोचक तथ्यों की जानकारी आपके लिए देते हैं—

याचिकाकर्ता ने याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की है, कि पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जिम्मेदार ठहराने और कार्रवाई लंबित रहने तक उन्हें निलंबित किया जाये। और यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो।
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह राज्य के पास एक प्रति दाखिल करें और कहा कि इस मुद्दे पर कल सुनवाई की जाएगी।
इस मामले की जांच करने के लिए पंजाब सरकार ने दो सदस्यीय पैनल का गठन किया जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहताब गिल और गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा शामिल हैं। पैनल पूरे मामले की जांच करके तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे।

राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात। घटना का प्रत्यक्ष रूप से पता चलने पर उन्होंने ट्वीट किया और लिखा और प्रधानमंत्री की भारी सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की।
गौरतलब है कि बुधवार को एक चुनावी रैली के लिए फिरोजपुर जा रहे पीएम मोदी को एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट के लिए रोके जाने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उनका काफिला बठिंडा से सड़क मार्ग से गुजर रहा था तभी किसानों के काफिले ने उनको घेर लिया और मोदी को बिना रैली के वापिस लौटना पड़ा।