जयपुर। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं लेकिन भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत लगतार बढ़ रही हैं। देश में पिछले 14 दिनों के भीतर 12 वींं बार कीमत बढी है। आज यानि 4 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। आज तेल में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. पिछले दो हफ्तों में ये 12वीं बढ़ोतरी है। इस पहले तेल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी हुई। सीधे शब्दों में कहें तो पिछले 14 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमत में 8.40 रूपये प्रति लीटर की बढोत्तरी देखी गई है। आज कीमतें बढ़ने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.07 रुपये हो गया है। वहीं महानगर मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 103.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी
दूसरी ओर अतंराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावाट जारी है, बावजूद इसके भारत में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज सुबह अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में 0.8 प्रतिशत की कमी हुई और कीमत 103.60 डॉलर प्रति बैरल रही। इसके अलावा शुक्रवार को आखिरी कारोबार में भारतीय वायदा बाजार में भी कच्चे तेल की कीमत गिर गई थी। तेल की कीमत 3.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,507 रुपये प्रति बैरल पर रही।
नुकसान की भरपाई करने दाम बढ़ायेंगी कंपनियां
विभिन्न रिपोट्स के माध्यम से यह पता चला है कि नंबवर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को जो नुकासान हुआ है उसकी भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। हालांकि पेट्रोल डीजल की कीमत में एक साथ बढोत्तरी नहीं करके धीरे धीरे की जायेगी।
दूसरी ओर मूडीज रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुआ कहा कि भारत की बड़ी तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL को नवंबर से मार्च के बीच करीब 2.25 अरब डॉलर (19 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। इसलिए इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार में न बढ़ाकर धीरे-धीरे बढ़ायेंगी।
Price Petrol diesel
दिल्ली 103.81 95.07
कोलकाता 113.45 97.22
मुंबई 118.83 103.07
चेन्नई 109.34 99.42