विक्की—कैट की हल्दी सेरेमनी की PHOTO सामने आये, दोनो ने सोशल मीडिया पर किये शेयर

जयपुर। राजस्थान के सवाईमोधोपुर जिले के बरवाडा होटल में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी समपन्न हुई। अब मुबंई पहुंचने के ​बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर किये हैं। फोटो में विक्की ने कटरीना को गले लगाये हुआ है। वहीं, एक दूसरी फोटो में विक्की गूगल पहने हुए हल्दी के बाद नहाते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कैटरीना विक्की के चहरे पर हल्दी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सब्र, शुक्र और खुशी। इससे पहले 9 दिसंबर को फेरे लेने के बाद दोनों ने शादी के फोटो शेयर किए थे। विक्की ने कटरीना के साथ ही अपने दोस्तों और पिता की भी फोटो शेयर की। वहीं विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाहे फूल बरसाओ या पानी, है तो प्यार ही।


चुनिंदा लोग पंहुचे शादी में
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी में मेहमानों की बेहद चुनिंदा लिस्ट को इनवाइट किया था। । इनमें कबीर खान और पत्नी मिनी मंथुर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, और अभिनेत्री शरवरी वाघ और राधिका मदान शामिल हैं।
फोटो लेने की नहीं थी अनु​​मति
विक्की और कैट की शादी में आये हुए मेहमानों को अपने फोन का उपयोग करने या सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने की भी अनुमति नहीं थी। विक्की और कैट ने अपनी शादी से मीडिया को भी दूर रखा। विक्की और कैट दोनेा अपनी फोटोज का खुलासा धीरे धीरे करने वाले हैं।