पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने जाने बाढ़ पीड़ितों के हालात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने जाने बाढ़ पीड़ितों के हालात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

कोटा 24 अगस्त। पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने बुधवार को क्षेत्र की खेरूला, बड़ोद, कोटड़ा दीप सिंह, मदनपुरा, आदि ग्राम पंचायतों का दोरा कर बाढ़ पीड़ितों के हालात जाने व हर संभव मदद का भरोसा दिया। बड़ोद ग्राम पंचायत के दौरे के दौरान पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा ने बाढ़ पीड़ितों की समस्या का समाधान करते हुए सरपंच गायत्री बाई सहरिया को ग्राम पंचायत की ऊंची जगह पर बाढ़ पीड़ितों के लिए भूमि आवंटन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार इस आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बड़ोद ग्राम पंचायत दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता मुन्ना भाई की मां के इंतकाल पर सांत्वना देकर शोक प्रकट किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ रहे।