अधिक से अधिक लगाए पौधे, क्योंकि पौधे ही धरती का श्रृंगार है - चिरंजी लाल सैनी

संवाददाता सुमेर सिंह राव उदयपुरवाटी l शहीद देवी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरा में किया पौधारोपण | निकटवर्ती इंद्रपुरा गांव में स्थित शहीद देवी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य चिरंजीलाल सैनी ने बताया कि पौधे धरती का श्रृंगार हैं, ये पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को घर घर पौधे लगाने का आह्वान किया। इको दल प्रभारी प्रकाश चंद सैनी ने बताया कि पेड़ हमें प्राणवायु देता है। इस अवसर पर सुशीला मीणा,सरीता कुमारी, अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक राम कुमार सिंह राव, राजेश कुमार ढाका, शंकरलाल सैनी ,ओमप्रकाश मीणा, देवकरण सिंह, सुनिता कुमारी, संगीता मीणा, ममता चौधरी, सुनीता, अंजू कुमारी, रामरती कुमारी, संजय सोहू मनोहर लाल सैनी, मनोज कुमार सैनी आदि मौजूद थे।