पशु चिकित्सालयों में लगाए पौधे
बूंदी, 20 जुलाई।
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी पशु चिकित्सालय में 21-21 तथा पशु चिकित्सा उपकेंद्रो में 11-11 छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही इनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। संयुक्त निदेशक डॉ. कन्हैयालाल युगल ने जिला कार्यालय पर, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय तालेड़ा तथा पशु चिकित्सालय के.पाटन में पौधारोपण किया। इस दौरान डॉ. ओपी मीणा, डॉ.रामलाल मीणा, डॉ. राजीव, डॉ. शंकर लाल मीणा, किशन सिंह, कंवर सिंह, महिला कर्मचारी सुनीता सेन, नीतू, श्वेता एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।