पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने दूसरे का किया स्वागत, वीडियो सामने आया

जयपुर। एशिया कप 2022 शुरू होने में दो दिन बचे हैं। 28 अगस्त से टूर्नामेंट का रोमांच शुरू हो जायेगा। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बुधवार को एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी हैं। अफगानिस्तान शनिवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगा। दूसरी ओर, दुबई में रविवार 28 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दोनों खेमों के खिलाड़ियों को बधाई देते देखा जा सकता है। वीडियो में राशिद खान मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ मजाक कर रहे हैं जिसमें मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।

बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन पिछले हफ्ते एशिया कप से बाहर हो गए। गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। हालांकि शाहीन अपने रिहैब को जारी रखने के लिए यूएई में पाकिस्तानी टीम के साथ रहेंगे। वह नीदरलैंड में चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम का भी हिस्सा थे लेकिन पहले दो मैच नहीं खेले।

पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी को पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी और स्वतंत्र विशेषज्ञों ने नवीनतम स्कैन और रिपोर्ट के बाद 4.6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है। इसका मतलब है कि शाहीन को एसीसी टी 20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। 22 वर्षीय की शाहीन की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने ले ली है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।