महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्लोगिंग रन का आयोजन

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्लोगिंग रन का आयोजन सुख महल से जेत सागर पार्क तक किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यो द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं सभी युवाओं का स्वागत किया तथा महात्मा गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला ।इसके पश्चात जेतसागर झील के आसपास युवाओं द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कर प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण किया गया ।अंत में लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम जेतसागर जन अभियान समिति के सहयोग से जन भागीदारी के आधार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, राजेश खोईवाल, सर्वदमन शर्मा, यतेंद्र सिंह हाडा, नितेश शर्मा ,शक्ति तोषनीवाल, संजय शर्मा ,मुकेश शर्मा के अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र से विजय वर्मा, धर्मराज यदुवंशी, नितेश विधानी ,रघुवीर बेरवा, शिवराज गोचर,लोकेश सैनी, दीपक नरवाला सथुर,धनराज मेघवाल, रवि कुमार, तथा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक तुलसी राम मीणा उपस्थित रहे।