पंजाब चुनावी जनसभा में PM Modi ने कांग्रेस पर बोला हमला, 2014 चुनाव में कांग्रेस युवराज ने मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उडने दिया

जयपुर। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों पंजाब के विभिन्न क्षेत्र में चुनावी रैली कर रहे हैं। पिछले महिने सुरक्षा चुक के बाद प्रधानमंत्री फिर से रैली करने पंजाब पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस के युवराज के कारण मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उड़ने दिया।

पाकिस्तान के साथ सुर मिलाते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, " भारतीय सेना के जवानों पाकिस्तान पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की थे कांग्रेस उसका सबूत मांग रही थी। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे थे।"

मोदी ने कांग्रेस पार्टी का चरित्र बताते हुए कहा कि, "2014 का जब चुनाव में वे गुजरात में मुख्यमंत्री थे और भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तो वे चुनाव अभियान के लिए पूरे देश में दौड रहे थे।"

मोदी ने कहा कि, "एक दिन उन्हें पठानकोट आना था, और पठानकोट से हेलिकॉप्टर लेके हिमाचल के दौरे पर जाना था। लेकिन समय कांग्रेस के नामदार उनके युवाराज जोकि केवल एक पार्टी के एमपी थे और कुछ नहीं थे, उनका भी उस दिन अमृतसर के आस पास कोई कार्यक्रम था, इसलिए मेरा हवाई जहाज को उडने नहीं दिया गया। मुझे पठान कोट पहुचने में एक ढेड घंटा देरी हुई जब पठानकोट पहुंचा तो मेरे हेलिकॉप्टर को नहीं उडने दिया, क्योंकी उनके युवराज पंजाब के किसी दुसरे कोने में आने वाले थे इसलिए मुझे हवाई यात्रा करने से रोक दिया थां. ऐसा सत्ता का दुरूपयोग एक परिवार के लिए कैसा होता था ये सब जानते हैं। 2014 में हेलिकॉप्टर मेरे हिमाचल के कार्यक्रम उस समय दौड धूप में कैंसिल करने पड़े थे। इस प्रकार से अपने विरोधीयों को रोकना कांग्रेस के कार्य रहे हैं। इस प्रकार की परेशानियां हर विपक्ष को देती रही है।"