जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 'गृह प्रवेशम्' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए जहां उन्होनें 5.21 लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम में शिवराज चौहान सहित एमपी के अन्य भापजा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चल रही सरकार
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "केंद्र और राज्य में जहां भी भाजपा सरकार है वहां 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलकर, सभी गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।" पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, " कुछ राजनीतिक दलों ने गरीबी को खत्म करने के लिए केवल नारे ही लगाये लेकिन उन्होंने गरीबों को दूर करने और उनको सशक्त बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किये। उन्होंनें कहा कि मेरा मानना है कि जब गरीब सशक्त होते हैं, तो यह उन्हें गरीबी से लड़ने का साहस देता है. जब एक ईमानदार सरकार के प्रयास एक सशक्त गरीब के प्रयास के साथ आते हैं, तो गरीबी हार जाती है."
भाजपा ने गरीबों को दिये 2.5 घर
पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार गरीबों को करीब 2.5 करोड़ घर दे चुकी है। इसमें से करीब 2 करोड़ घर गांवों में बनाए गए हैं। बीते 2 सालों में कोरोना के कारण आई अड़चनों के बावजूद इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में भी करीब साढ़े तीस लाख स्वीकृत आवासों में से 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं।