पीएम मोदी ने यूपी में लाखों महिलाओं को दी बड़ी सौगात, स्वयं सहायता समूहों बैंक खाते ट्रांसफर 1,000 करोड़ रुपये

जयपुर। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र को मोदी का लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी।

 मोदी ने आज मंगलवार को स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। प्रधानमंत्री ने बताया बताया कि स्वयं सहायता समूहों में 16 लाख से अधिक महिलाऐं जुड़ी हुई हैं जिन्हें लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। मोदी ने इस दौरान कहा कि उन्हें मुझे यहां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 1 लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ो रूपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और विपक्षियों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा पिछली सरकारों के राज में यूपी में माफियाराज हुआ करता था अब योगी ने उन्हें सही जगह पहुंचा दिया है।

महिला सम्मान का जिक्र
मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने महिला सम्मान, और सुरक्षा का जो काम किया है वह अभूतपूर्व है। और अब यूपी में माताएं—बहनें कभी नहीं चाहेंगी कि यूपी में फिर से पहले की सरकारों का दौर आये।
प्रयागराज कुंभ में स्नान का जिक्र किया
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में जब वे प्रयागराज की पवित्र भूमी पर तो उन्हें आये तब उन्हें संगम में डुबकी लगाकर अलौकिक आनंद का अनुभव प्राप्त किया। तीर्थ राज प्रयाग की ऐसी पावन भूमि को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।