जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में नये प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया है। इस संग्रहालय में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन एवं देश के लिए उनके योगदान का लेखा जोखा उपलब्ध है। दरअसल अब यह नेहरू मेमोरिलय के नाम से जाना जाता था। प्रधानमंत्री ने इस उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी कल ट्विट के माध्यम से भी दी थी। करीब 11 बजे तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय पहुंचे जहां उन्होंने संग्रालय का भ्रमण किा और इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण करके संग्रहालय का उद्घाटन किया। नये प्रधानमंत्री संग्राहलय का पहला टिकट भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही खरीदा।
नए भवन और पुराने भवन का मिश्रण नया संग्राहलय
जिस नये प्रधानमंत्री संग्राहलय का मोदी ने उद्घाटन किया है वह संग्राहलय पुराने और नए का मिश्रण करके बनाया है। संग्रहालय ब्लॉक I के रूप में नामित तत्कालीन तीन मूर्ति भवन को ब्लॉक II के रूप में नामित नवनिर्मित भवन के साथ एकीकृत किया है। दोनों ब्लॉकों का कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर से अधिक है।
संग्रहालय की इमारत का डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसके डिजाइन कि बात करें तो इसमें टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण प्रथाओं को शामिल किया गया है। और खात बात ये रही है कि जब इसका निर्माण किया गया तो एक भी पेड़ को नहीं काटा गया और नहीं नया पेड लगाया गया। पीए मोदी ने कहा कि, संग्रहालय का लोगो राष्ट्र और लोकतंत्र का प्रतीक धर्म चक्र धारण करने वाले भारत के लोगों के हाथों का प्रतिनिधित्व करता है।