जयपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्च्यूअली चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया इस दौरान पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को आमंत्रित किये जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि संस्थान उनके लिए एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि उनके कॉलेज के दिन इसके आसपास ही बीते थे।
चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन से मोदी ने ट्विटर पर कहा कि सीएनसीआई परिसर का उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा। उन्होंने आगे लिखा कि यह संस्थान पूर्वी भारत और उत्तर पूर्व में स्वास्थ्य देखभाल क्षमताओं को बढ़ाएगा
इसके अलावा प्रधान मंत्री कार्यालय की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा कि सीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण मोदी के "देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के दृष्टिकोण" के अनुरूप किया गया है। इस
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरन प्रधानमंत्री मेादी ने कोरोना वैक्सीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि में आज 150 करोड़ लोगाों को वैक्सीन लग चुकी हैं जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पूरी पात्र आबादी में से, 90% से अधिक नागरिकों को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। साथ ही बताया कि केवल पांच दिनों में, 15-17 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक बच्चों को एक खुराक दी गई है।"