पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया

जयपुर। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार शाम स्वर्गवास हो गया है। लम्बी बीमारी के चलते कल्याण सिंह ने शानिवार शाम को लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व राज्यपाल का निधन 89 साल के थे। कल्याण सिहं 1932 में जन्में थे। कल्याण सिंह कि तबीयत 4 जुलाई को अचाकन ज्यादा बिगड गई थी और उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कराया गया। वहीं डॉक्टर्स लगातार उनके स्वास्थय पर नजर रख रहे थे।
कल शाम कल्याण सिंह के निधन की खबर सुनते ही भाजपा और अन्य राजनैतिक दलों में शोक की लहर फैल गई। कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रखा गया था। जहां बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने आकर अंतिम दर्शन किये। कल्याण​ सिंह के पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर अलीगढ लाया गया यहां पर भी लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। इस दौरान चारों तरफ लोग नारे लगा रहे थे, कल्याण सिंह अमर रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी कल्याण सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानंत्री मोदी ने कल्याण सिंह के परिवार को संभल बंधाया और उनके प्रति संवेदनाऐं जताई।
इसलिए रहे चर्चा में
बहुचचिर्त मामला राममंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह मुख्य भूमिका रही है। और इस आंदोलन ने कल्याण सिंह को अलग पहचान दिलाई । जब बाबरी ​मस्जिद गिराई गई थी तो उस समय कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। तब कल्याण सिंह ने विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।