मन की बात में बोले पीएम मोदी छोटे ऑनलाइन भुगतान बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में कर रहे हैं मदद

जयपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि छोटे छोटे डिजिटल भुगतानों को मिलाकर अब देश में अब प्रतिदिन 20,000 करोड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन हो रहा है। इस ​डिजिटल लेनदेन से न केवल सुविधाओं में वृद्धि कर रहा है बल्कि ईमानदारी के माहौल को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छोटे ऑनलाइन भुगतान एक बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहे हैं और कई नए फिनटेक स्टार्ट-अप आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब हमारे देश में प्रतिदिन 20,000 करोड़ रुपए का डिजिटल लेनदेन हो रहा है। मार्च में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।"
इससे न सिर्फ देश में सुविधाएं बढ़ रही हैं बल्कि ईमानदारी के माहौल को भी बढ़ावा मिल रहा

उन्होंने उन लोगों से भी आग्रह किया जिनके पास डिजिटल भुगतान और स्टार्टअप इकोसिस्टम से संबंधित कोई अनुभव है, वे इसे दूसरों के साथ साझा करें। मोदी ने कहा"आपके अनुभव देश में दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकते हैं,"।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्रियों के योगदान को याद करने के लिए बनाये गये संग्राहलय के बारे में लोगों से कहा कि, छुट्टियों के दौरान एक स्थानीय संग्रहालय में जायें और हैशटैग 'म्यूजियममेमरीज' का उपयोग करके अपने अनुभव साझा करें।