सुरक्षा में चूक के बाद PM Modi पंजाब में फिर से करेंगे रैली, किसान भी विरोध के लिए तैयार

जयपुर। पिछले महिने सुरक्षा में चूक के बाद रद्द हुई रैली को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री पंजाब विधानसभा चुनाव को मद्देनजर पंजाब में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वहीं पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली का विरोध करने का एलान कर दिया है।

पीएम का पंजाब दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को लोगों को भाजपा की तरफ मोडने के लिए चुनावी जनसभा करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मोदी 14 फरवरी को जालंधर, 16 फरवरी को पठानकोट एवं 17 फरवरी को अबोहर में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

किसानों करेंगे विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने का एलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन, राजेवाल की जिला इकाई के मुख्य वक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विभिन्न मुद्दों को लेकर करेंगे। किसान एमएसपी लागू नहीं करने, केंद्रिय ग्रहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त नहीं करने और आशीष मिश्रा टेनी को जमतान देने जैसे कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले हैं।

इस कड़े सुरक्षा के इंतजात

पिछली बार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को ध्यान में रखकर इस बार कडी सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। प्रधानमंत्री आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से पीएपी ग्राउंड तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से आयेंगे। आपातकालीन स्थित के लिए सड़क मार्ग का भी इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री की तीन सुरक्षा परतें होंगी। सड़क मार्ग के चस्पे चस्पे पर बीएसएफ, सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे।