फतेहपुर में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, बोले यूपी के घोर परिवारवादियों को देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद यूपी के फतेहपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने विपक्षी पार्टीयों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो यूपी के घोर परिवारवादी हैं उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा।
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी बताते हुए कहा कि, भाजपा पार्टी जब भी कुछ अच्छा करती है तो ये परिवारवादी हमेशा उस पर सवाल उठाते हैं। समाजवादी पार्टी यूपी की घोर परिवारवादी हैं उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा।
कोरोना काल में भाजपा ने पूरी मेहनत की
प्रधानमंत्री ने कोरोना के प्रबंधन पर कहा कि, कोरानो महामारी को पूरे दो साल हो गये, इस महामारी ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया और मानवता को संकटम में डाला हुआ है। ऐसी भंयकर महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी एक एक जान बचाने के लिए 2 साल से दिन रात काम कर रहे हैं।
मुफ्त टीकाकरण किया
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आपके आर्शीवाद से देश की सेवा करने का मौका मिला है। भाजपा सरकार देश को मुक्त टीका लगा रही है। घर—घर प्रत्येक व्यक्ति को टीका लग जाये इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।
तीसरा चरण 20 फरवरी को
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान 20 फरवरी को होगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान किया जायेगा।