5,000mAh की बैटरी के साथ POCO M4 5G भारत में लॉन्च हुआ, जाने कीमत और फीचर्स

जयपुर। POCO ने भारत में अपना नया 5 जी स्मार्टफोन Poco M4 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 90Hz डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में MediaTek चिपसेट दिया गया है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 90Hz का LCD पैनल भी है।

POCO M4 की कीमत और उपलब्धता
POCO M4 के 4GB+64GB मॉडल कीमत 12,999 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी की कीमत 14,999 रुपये है। एसबीआई क्रेडिट और ईएमआई लेनदेन के माध्यम से 2,000 रुपये की तत्काल छूट है। फोन तीन रंगों- ब्लैक, ब्लू और येलो में आता है। इसकी बिक्री 5 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

पोको एम4 के फीचर्स
POCO M4 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 600nits तक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट दिया गया है जिसमें माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में फोन में पीछे की तरफ 50MP वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह 5जी कनेक्टिविटी (7 5जी बैंड), डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, जीएनएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट प्रदान करता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य विशेषताओं में एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक आईआर ब्लास्टर, एक आईपी 52 रेटिंग और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।