256GB स्टोरेज क्षमता के साथ Poco X4 GT लॉन्च हुआ, कीमत सहित जानें फीचर्स

जयपुर। पोको ने गुरुवार को वैश्विक बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Poco X4 GT के नाम से जाना जायेगा। डिवाइस Redmi Note 11T Pro के रीब्रांडेड संस्करण के रूप में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek डाइमेंशन SoC और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी विशेषताएओं से लैस किया है।

Poco X4 GT की कीमत
Poco X4 GT 8GB रैम + 128GB वैरिएंट के लिए EUR 299 (लगभग 24,632 रुपये) से शुरू होता है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज EUR 349 (लगभग 28,773 रुपये) रूपये में बेचा जायेगा। इसकी बिक्री 27 जून से यूरोपीय क्षेत्र में शुरू होगी। कंपनी ने डिवाइस की भारतीय उपलब्धता के विवरण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि यह जल्द भारत में पेश किया जायेगा।

Poco X4 GT स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में फुल-एचडी (1080 x 2400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

प्रोसेसरक की बात करें तो डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें माली-जी610 एमसी6 जीपीयू है। इसमें 8GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन 1/1.72 के आकार के साथ 64MP सैमसंग ISOCELL GW1 प्राइमरी सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम को स्पोर्ट करता है। इसमें सेल्फी शॉट लेने और वीडियो कॉल करने के लिए 20MP का स्नैपर है।

फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,080mAh की बैटरी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और एमआईयूआई 13 (एंड्रॉयड 12 ओएस) है। डिवाइस में ऑडियो के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।