शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य -जिला कलक्टर
शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य -जिला कलक्टर
-बेहतर कार्य करने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 14 दिसंबर। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश देते हुए कहा कि वीआईपी विजिट के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जावे। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारी व तहसीलदार क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारियों व पटवारियों के संपर्क में रहे। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के संबं़ध में चर्चा करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में हालात को नियंत्रित करें तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अपने - अपने क्षेत्र का सयुंक्त भ्रमण करने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने , अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश बैठक में दिए गए।
बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी तथा जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने गत दिनों जिले में वीवीआईपी विजिट के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, उपखण्ड अधिकारी सोहन लाल, पुलिस उपअधीक्षक हेमंत सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।