Rajasthna :आमेर किले में पर्यटकों की अश्लील वीडियो बनाने वाले मनचले ​ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर पुलिस ने रविवार को एक ऐसे मनचले को ​अरेस्ट किया है जो पर्यटकों की गंदी वीडियोज बनाता है। इस आरोपी का नाम सुरेश कुमार है और यह सीकर जिले के श्रीमाधोपुर का रहने वाला है। उम्र लगभग 34 साल है। यह शख्स आमेर किले पर आये महिला पर्यटकों के छोटे कपड़ों में वीडियो बनाता ​था। पुलिस ने इसे रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया । आरोपी के फोन में महिलाओं के छोटे कपड़े में 200 से अधिक ऐसे वीडियो क्लिप मिले।
जयपुर पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त, राहुल प्रकाश ने कहा, "आरोपी पीड़ितों के बगल में बैठता था और अपने जुतों की तनियों को बांधने का बहाना बनाकर ​वीडियो बनाता था। आमेर फोर्ट पर सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मी को उसकी गतिविधियों पर संदेश हुआ। संदिग्ध पाए जाने पर उसके मोबाइल फोन की जांच करने के बाद उसे पकड़ा गया। प्रकाश ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए राज्य पुलिस के निर्भया दस्ते के पुलिस कांस्टेबल प्रेमलता को विशेष रूप से मौके पर तैनात किया गया था।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसके फोन में 200 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप पाए गए और ये सभी ​वीडियो आरोपी ने पर्यटन स्थलों, मंदिरों, वर्ल्ड ट्रेड पार्क आदि में शूट किये थे। आरोपी ने कबूल किया कि वह अक्सर ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए जयपुर जाता था। भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी इन वीडियो को अपलोड कर रहा था या बेच रहा था।