डीग, भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंघ एवं डीग जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के द्वारा अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कामां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार यादव व पुलिस उपाधीक्षक देशराज कुलदीप के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना जुरहरा द्वारा कार्रवाई करते हुए विगत 10 दिसंबर को भोले वाले लोगों के रुपयों को दुगना करने का झांसा देकर उनके साथ ठगी करने का आरोपी फरियाद पुत्र बुद्धा नट मुसलमान निवासी सिरानी खेड़ा नटों का पूरा पुलिस थाना सदर धौलपुर को गिरफ्तार किया गया जिससे प्रकरण के अन्य आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है । पुलिस गठित टीम में जुरहरा थानाधिकारी महेश कुमार एएसआई कुंवर सिंह, झंडा सिंह गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे ।