पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार '

रानीपुरा (बूंदी) 20 नवंबर, शांति भंग की पाबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में शनिवार रात पुलिस ने 3 जनों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जमानत पर रिहा हुए। सहायक थाना अधिकारी महावीर सिंह व बीट कांस्टेबल नरेश चौधरी ने बताया कि कचनारिया निवासी मोती शंकर पुत्र फूलानाथ, बद्री पुत्र फूलानाथ, नारायण पुत्र फूलानाथ, तीनों ही आए दिन कचनारिया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के पास सिवायचक बेशकीमती भूमि को लेकर स्वयं का कब्जा साबित करने के लिए नाथ जाति के ही अन्य लोगों के साथ आए दिन मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करते आए हैं। नाथ जाति के अन्य लोगों के परिवार से आरोपियों को 8 अगस्त को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से तीनों को पाबंद किया गया। 19 नवंबर को भी आरोपियों ने नाथ जाति के अन्य लोगों के साथ भूमि विवाद को लेकर के लड़ाई झगड़ा करके मारपीट पर उतारू हुए। रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करके शनिवार रात शांति भंग की पाबंदी का उल्लंघन करने से तीनों को सी,आर,पी,सी धारा 122 के तहत गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जमानत मुचलके पर रिहा हुए। उल्लेखनीय है कि उक्त बेशकीमती भूमि को लेकर के नाथ जाति के ही दो गुटों में 29 सितंबर को लाठी भाटा जंग हुआ था। जिसमें तीनों आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने क्रॉस केस में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके तीनों को न्यायालय में पेश किया था। उस समय भी न्यायालय के आदेश से जमानत पर रिहा हुए थे।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान