गांव बदनगढ़ के विद्यालय में झगड़ा करते हुए दो व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डीग, विद्यालय में झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर डीग पर जरिए मोबाईल फोन पर सूचना मिली कि गांव बदनगढ़ में प्राइवेट स्कूल में कुछ व्यक्ति झगड़ा कर रहे हैं । उक्त सूचना पर पुलिस थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ थाना सदर डीग मय पुलिस जाप्ता के गांव बदनगढ़ पहुंचे जहां एक प्राइवेट विद्यालय सरस्वती जमुना बाल विद्या मंदिर बदनगढ़ के संचालक उदय सिंह लोधा निवासी बदनगढ़ पक्ष के साथ मारपीट व झगड़ा करने वाले  गोविंद पुत्र सूरजपाल जादौन उम्र 30 साल निवासी गहनावली थाना डीग, दूसरा व्यक्ति योगेश पुत्र विजेंद्र सिंह जादौन ठाकुर उम्र 25 साल निवासी गहनावली थाना सदर डीग को गिरफ्तार किया गया । उक्त घटना के संबंध में थाना सदर डीग पर शिकायतकर्ता उदय सिंह के पर्चा बयान पर जांच शुरू की गई ।