जयपुर। गुजरात में कांग्रेस मुख्यालय के सामने अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे एकीकृत बरोजगार महांसघ के अध्यक्ष उपेन यादव को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि राजस्थान के बेरोजगार उपेन यादव के नेतृत्व में 20 सूत्रीयों मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के सामने धरना देने से पहले बेरोजगारों ने उपेन यादव के साथ दांडी यात्रा 150 किलोमीटर पैदल चलकर दांडी यात्रा पूरी की फिर भी राजस्थान सरकार की तरफ से बेरोजगारों को कोई भी आश्वासन नहीं मिला।
भारत जोडो यात्रा का करेंगे विरोध
उपेन यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम सभी मिलकर कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा का विरोध करेंगे। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में उपेन यादव और बेरोजगार सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगे पूरी करवाना चाहते हैं।
इन मांगो को लेकर हो रहा आंदोलन
राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ये आंदोलन कर रहे हैं। जिनमें पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, ग्राम पंचायत ई मित्र संचालक संघ से जुड़े ई मित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने,राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, और प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि बेरोजगारों की मांगे पूरी नहीं हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही गुजरात चुनाव को देखते हुए गुजरात में गांधी जयंती पर आज दांडी रैली निकालने की योजना बनाई है। अगर अभी भी हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है तो फिर आने वाले समय में गुजरात चुनाव के दौरान जहां जहां राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की रैली और सभा होगी वहां विरोध किया जाएगा।