बाड़े में सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या ,पुलिस ने 302 में किया मुकद्दमा दर्ज

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|

उपखंड क्षेत्र के रानीपुरा ग्रामपंचायत के तारा का खेडा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दबलाना थाना प्रभारी रामेश्वर जाट ने बताया कि शुक्रवार रात को का खेडा रानीपुरा निवासी युवक संजय पुत्र भगाराम बैरवा उम्र40 वर्ष खेत पर गेहू निकलवाने के बाद रात करीब 2 बजे खेत पर बने बाड़े में सोने चला गया। लेकिन सुबह जब उसकी पत्नी बाड़े में पहुँची तो उसका पति चारपाई पर लेटा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडोली अस्पताल लेकर आए जहाँ एफसीएल टीम को बुलाया गया टीम ने जांच के बाद पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया। थाना अधिकारी रामेश्वर जाट का कहना है कि प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला नजर आ रहा चेहरे व गले पर चोट के निशान है।पुलिस ने 302 में मुकद्दमा दर्ज करने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।