पुलिस के जवान योगेश राठौर ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर बचाया गंभीर बीमार महिला का जीवन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

मानव सेवा समिति के रक्तदान महादान अभियान के तहत जनाना वार्ड बूंदी में भर्ती खून की कमी से गंभीर बीमार नैनवा निवासी लाड बाई को ऑपरेशन के लिए एक यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत थी। कहीं से भी व्यवस्था नहीं होने पर मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल के बुलावे पर थाना कोतवाली में तैनात योगेश राठौर ने मानव सेवा समिति के रक्तदान महादान अभियान के तहत अपनी टीम के साथ बूंदी बल्ड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर गंभीर बीमार महिला मरीज लाड बाई का जीवन बचाया रक्तदान कर योगेश राठौर ने कहा की मानव सेवा समिति के रक्तदान महादान अभियान से अब तक हजारों मरीजों को जीवन दान मिल चुका है। ओर मैंने आज 15 वीं बार रक्तदान किया है। आगे भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करता रहूंगा। सभी युवाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए।जिस से की गरीब मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध करवा कर उनका जीवन बचाया जा सके। साथ में आए बच्चो में परी राठौर, लक्ष्य साहू , मिस्ठी साहू ने रक्त दान के बारे में व लैब की पूरी जानकारी हासिल कर बल्ड बैंक की प्रक्रिया को बारीकी से समझकर कहा की हम भी बड़े होकर नियमित रक्त दान करेंगे इस दौरान विशव हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष मनमोहन अजमेरा सोनू डगोरिया रमेश वर्मा मुकेश वर्मा सूरज राठौर रवि कुमार आदि कार्य कर्ता मौजूद रहे |