जयपुर। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल आतंकवादी को जम्मुकश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर शहर के ज़कुरा इलाके में हुई। जम्मु कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं जिसमें एक आतंकवादी की पहचान इखलाक हाजम के रूप में हुई है।
कांस्टेबल अली मुहम्मद गनी की हत्या में शामिल था
मुठभेड़ में मारा गया इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में हाल ही में हेड कांस्टेबल अली मुहम्मद गनी की हत्या में शामिल था। कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो पिस्तौल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
बता दें कि गत सप्ताह आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल मुहम्मद गनी की अनंतनाग के हसनपोरा बिजभेरा इलाके में उनके आवास के पास शाम करीब 5.35 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वह कुलगाम थाने में तैनात था।
कांस्टेबल अली मुहम्मद गनी की हत्या की पार्टी के सभी नेताओं ने निंदा की और इस हमले को कायरतापूर्ण बताया। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि “बिजबेहरा में पुलिसकर्मी की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। इसकी बर्बर, निंदनीय और निंदनीय कार्रवाई, हत्यारों को तत्काल दंडित करने के लिए पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से आग्रह करती है।
वहीं जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट करते हुआ कहा कि “अनंतनाग के हसनपोरा इलाके में जेकेपी के हेड कांस्टेबल अली मुहम्मद गनी पर कायरतापूर्ण हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ हैं। अल्लाह उसे जन्नत में जगह दे।"