थाना सीकरी के गांव महरायपुर (सिहावली) में दो पक्षों में हुए विवाद के संबंध में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की, गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है

सीकरी, गांव में पथराव की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक, डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में तत्काल डीग व कामां सेक्टर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम एवं सतीश यादव एवं वृताधिकारीगण, थाना सीकरी, QRT टीम एवं पुलिस जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे । मौके से दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ इंसदादी कार्यवाही की गई है । मामले में एफआईआर दर्ज की जाकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, पुलिस के अधिकारियों द्वारा गांव के दोनों पक्षों में विश्वास बहाल करने हेतु वार्ता कराई गई है शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है । कस्बा सीकरी एवं गांव महरायपुर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से शांति बनाए रखने एवं कानून अपने हाथ में नहीं लेंने की अपील की गई। गैर कानूनी कृत्य पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी । पुलिस अपराध से मात्र एक कॉल/स्टेप दूर है । असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है तो नियमानुसार उक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी।