संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
भगवान के भोग लगाकर की प्रसादी वितरित
कस्बे में जांगिड़ कॉलोनी के पास स्थित मल्यावाले मंदिर में शनिवार को श्री इच्छापूर्ण बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन किया गया l समिति के अध्यक्ष गोपीचंद चेजारा व कोषाध्यक्ष श्यामलाल चेजारा ने जानकारी देते हुए बताया कि मल्यावाले मंदिर में ठाकुर जी व बालाजी के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई l इस दौरान समिति के सचिव भरत कुमावत , महामंत्री गोविंद सोनी ,प्यारेलाल , प्रदीप, महावीर महंत ,मुकेश ,गोपाल ,विकास दाधिच , राहुल कुमावत ,अजय ,आदित्य, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे l