Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, आधिकारिक तारीख सामने आई

जयपुर। Xiaomi ने भारत में अपने नये 5 जी स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी इस फोन को भारत में 29 सितंबर के दिन एक ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के मीडिया इंवाइट्स भेजे हैं जिसमें 'ब्लॉक द डेट' टाइटल मेंशन किया गया है।

इस फोन ग्लोबली पहले ही लॉन्च किये जा चुके एमाआई 11 लाइट से मिलता-जुलता है । इसमें एक ही गोली के आकार का रियर कैमरा हंप और डिस्प्ले में एक कोने में पंच-होल कटआउट है। यह एक स्लिम फोन होगा और इसका वजन भी लाइट होने वाला है।
Xiaomi 11 Lite NE 5G के संभावित फीचर्स
प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 778G चिप के साथ आएगा, जिसे Realme GT मास्टर एडिशन और गैलेक्सी A52s 5G पर भी देखा गया है। इसके अलावा इस फोन में हमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.55-इंच का AMOLED फुल HD + स्क्रीन देखने को मिल सकता है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिसमें 6GB/128GB, 8GB/128GB, और 12GB/256GB। हो सकते हैं।
इसमें पीछे तीन कैमरे होंगे जिसमें एक 64-मेगापिक्सेल मुख्य कैमरा, एक 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस, और एक 5-मेगापिक्सेल कैमरा जो टेलीफ़ोटो और मैक्रो कैमरा दोनों है। फ्रंट कैमरा 20-मेगापिक्सल का मौजूद हो सकता है। डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,250mAh की बैटरी दी जा सकती है। और यह Android 11 पर काम करेगा।