शिवकुमार शर्मा
कोटा |
लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा राजकीय बालिका उच्च0 माध्य0 विद्यालय छावनी में वरिष्ठ कक्षा की छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता जिसका थीम"दुनियाँ एक दूजे के लिए"रखा गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही"विश्व का विकास तालमेल से ही संभव है" विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गयी।
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने बताया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री निशा साहू द्वितीय सुश्री यासना रही,तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री आशियाँ एवम द्वितीय सुश्री आरती मेघवाल रही। इसके अतिरिक्त दोनों प्रतियोगिताओं में पांच पांच सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
अध्यक्ष डॉ0 शर्मा ने इस अवसर पर बालिकाओं को कोविड 19 ,से बचाव हेतु सामाजिक दूरी,सेनेटाइजर व मास्क का सामयिक उपयोग,हाथों की धुलाई,ओर व्यक्तिगत स्वछता का महत्व समझाया।
लायन विजेंद्र व्यास ने क्लब के पुण्य कार्यों के प्रारम्भ "जीव दया" के तहत गोधन को गुड़ व हरा चारा खिलाकर किया।
संस्था प्रधान श्रीमती मनीषा मीणा क्लब का बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु आभार एवम धन्यवाद दिया,कार्यक्रम में लायन गिरिराज मुंदरा,एस0के0 विजय,लायनेड ललिता जेन,एवम संगीता देव एवम महेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।