अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत बालाजी मित्र मंडल राजनगर द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया गया

राजसमन्द। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में बालाजी मित्र मंडल राजनगर के तत्वाधान में शहर के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर, श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर एवं मनसापूर्ण महादेव मंदिर में दो दिवसीय देव दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री राम लला की झांकी दर्शन, 1001 दीप प्रज्वलन, श्री राम लला को 151 किलो बूंदी का भोग, आतिशबाजी, मातृशक्ति द्वारा 21 एवं 22 जनवरी दो दिवसीय कार्यक्रम में भजन एवं रंगोली, दीप प्रजलित एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के पोस्टर का आज चारभुजा नाथ के दरबार में बालाजी मित्र मंडल के सभी सदस्यों द्वारा विमोचन किया गया।