Box office पर धमाल मचाने आ रही है प्रभास की 'सलार' मूवी, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

जयपुर। साउथ फिल्म इंडस्ट्री पिछले कई सालों से धमाकेदार फिल्म बना कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। और आने वाले समय में भी साउथ इंडस्ट्री जबरदस्त मूवीज लेकर आ रही है। अब बाहुबली फेम साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मूवी सलार को पोस्टर जारी हो गया है और इसके लाॅन्च तारीखा भी खुलासा कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म से अभिनेता का पहला लुक भी जारी कर दिया था।

रिपोर्टस के मुताबिक इस फिल्म को देखने के लिए अभी दर्शकों को एक लंबा इंतजार करना पडेगा। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सलार फिल्म अगले साल 28 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। महज कुछ समय पहले ही तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और फैंस को यह गुड न्यूज़ दी है।

सलार फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हसन और नित्या मेनन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जगपति बाबू फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं, जिनका एक खतरनाक लुक पहले ही सामने आ चुका है। बता दें यह पहली मूवी होगी जिसमें श्रुति हसन और प्रभास एक साथ अभिनय करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म का निर्देशन केजीएफ से मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। जिसे देखकर अंजादा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन होने वाला है। वहीं, सुपरस्टार प्रभास जिनका एक्शन हम बाहुबली, रिबेल, साहों में देख चुके हैं। सलार में भी प्रभाव सुपरएक्शन में नजर आयेंगे।