विधिक साक्षरता शिविर द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन

अतुल्य संसार आपकी खबरों का संसार जयपुर | गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का शुभारंभ कार्यक्रम राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी चौपड़ जयपुर में विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय एवं स्टाफ गण नयनपाल सिंह तंवर, देवेंद्र कुमार, पूरणमल मीणा, आकाश कनौजिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय टीम द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना शर्मा, लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज हिना अख्तर, आशा शर्मा, मनमीत कौर, आरती खंडेलवाल, कुसुम यादव, महेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में कोविड-19 की पालना करते हुए किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम के पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई विक्रम सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण राजस्थान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है तथा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को गांधीजी के जीवन व्रत के बारे में बताया गया तथा जिला विधिक सेवाओं की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई