प्रदीप शास्त्री बने, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राजस्थान प्रदेश संरक्षक

भरतपुर, ब्रजभूमि कल्याण परिषद  राजस्थान डा.पंकज गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित की अभिशंषा पर प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज ने आचार्य प्रदीप शास्त्री का ब्रज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान का प्रदेश संरक्षक की मनोनीत किया है। आचार्य प्रदीप शास्त्री अपनी भगवान राम श्री कृष्ण की  कथाओ  के माध्यम से ब्रज संस्कृति का संरक्षण संवर्धन गो गीता गायत्री का प्रसार प्रचार करने हेतु अपना जीवन समर्पित करेगे । ब्रज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रकमल मुदगल, प्रदेश योजना प्रमुख इंदुशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष मुरारी लाल सैनी, जिला महामंत्री   राजीव तिवारी गौरव शर्मा, शहर अध्यक्ष पीयूष दीक्षित ने आचार्य  का परिषद मे स्वागत अभिन्दन किया है।