प्रहलाद गुंजल ने लिया सभा स्थल का जायजा, 25 दिसम्बर को होगा विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा

प्रहलाद गुंजल ने लिया सभा स्थल का जायजा

25 दिसम्बर को होगा विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा 

कोटा  22 दिसंबर, 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से होने वाले विशाल विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा की तैयारियों को लेकर कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नयापुरा स्टेडियम पहुचकर सभा स्थल का जायजा लिया व मंच सहित बनने वाली विभन्न दीर्घाओं के बारे में निर्देश दिये। विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी शामिल होगी । साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश से भी कई बड़े नेताओ के कार्यक्रम में आने की संभावना है। गुंजल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की चार साल की विफलताओं को आमजन तक पहुचाने व राज्य को कुशासन मुक्त व सुशासन युक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ता व आमजन माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन पर संकल्प लेगा। गुंजल। ने बताया कि सभा को लेकर कोटा उत्तर के सभी 225 भागो की बैठकें ली जा चुकी हैं। कार्यकर्ताओ व आमजन में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है उन्होंने कहा कि भागो की बैठकों में ही सेकड़ो लोगो की उपस्थित यह बताती है कि प्रदेशवासियों में कांग्रेस सरकार को लेकर कितना गुस्सा है।