प्रमोद भाया ने देव दर्षन, पूजा अर्चना उपरान्त, भरा नामांकन , कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को पुनः काबिज करें।
-मांग के सिन्दूर की लाज आपके हाथों में-उर्मिला जैन
बारां 03 नवम्बर। प्रदेष में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र अन्ता से घोषित प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया द्वारा आज अपने परिजनों, कांग्रेसजनों, समर्थकों के साथ अन्ता पहुंचकर नामाकंन पत्र दाखिल किया गया।
नगर अध्यक्ष ललित गालव एवं मण्डल अध्यक्ष अन्ता महेष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अन्ता विधानसभा क्षेत्र से खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाया है। आज मंत्री प्रमोद जैन भाया परिवारजनों सहित मामोनी गौशाला पहुंचे जहां पर गौमाता की सेवा पूजा की तथा उन्हें चारा, गुड खिलाया। इसके उपरान्त शहर के आराध्यदेव भगवान श्री कल्याणरायजी महाराज, चौमुखा बाजार स्थित मंषापूर्ण गणेष जी मंदिर, जैन मंदिर, श्रीबड़ां बालाजी महाराज पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। तदुपरान्त मंत्री प्रमोद जैन भाया उपखण्ड अधिकारी, अन्ता के कार्यालय पर नामाकंन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा, धर्मपत्नी उर्मिला जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, विधायक पानाचंद मेघवाल, पीसीसी सचिव हंसराज मीणा उदपुरिया, पीसीसी सदस्य कैलाष शर्मा, अय्यूब भाई बालदडा, चन्द्रप्रकाष मीणा घोडीगांव, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया ब्लॉक अध्यक्ष ओम सुमन अन्ता, रामस्वरूप बैरवा मांगरोल, सिद्वार्थ नागर बारां, पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान अन्ता, कौशल सुमन मांगरोल, मोहम्मद इदरीष खान सीसवाली, मण्डल अध्यक्ष कमलेष नागर, रिंकेष मीणा, भवानीषंकर मीणा, नवनीत पंकज, लालचं मीणा, जसराज नागर, कौषल चौधरी, महावीर पांचाल, नगर अध्यक्ष डॉ. इजहार खान समेत संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण साथ में रहे।
तीन स्थानों पर चुनाव कार्यालयों का किया उदघाटन- नामाकंन पत्र दाखिल करने के पश्चात मंत्री प्रमोद जैन भाया गाजे-बाजे, आतिषबाजी सहित हजारों समर्थकों के साथ विधानसभा में आज तीन स्थानों पर खोले गए चुनाव कार्यालयों पर पहुंचे। सर्वप्रथम राधिका मैरिज गार्डन अन्ता पहुंचे जहां पर उनके द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारम्भ किया। यहां से मंत्री भाया मांगरोल पहुंचे जहां पर चौरसिया मैरिज हाल में चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया गया तथा यहां से सीसवाली पहुंचे जहां पर सेठ कैलाषजी जैन के मिल में संचालित चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों का माल्यार्पण एवं साफाबंदी कर स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री भाया द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उन्होनें कहा कि प्रदेषवासियों के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को पुनः काबिज करवाने के लिए उन्हंे विजयश्री का आषीर्वाद प्रदान करे तथा उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करे।
इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोडी है तथा अब मेरे सिंदूर की लाज कांग्रेसजनों, क्षेत्र की जनता एवं मतदाताओं के हाथों में है। आप आप आगामी 25 नवम्बर को मंत्री प्रमोद जैन भाया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनावे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने जो आपके बीच में रहकर आपके सुख-दुख में काम आए तथा क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं विकास के कार्यो को करवाने में कोई कमी नही छोडे। बाहरी को चुनने पर क्षेत्र की जनता को अपने काम करवाने के लिए उसे ढूंढना पडेगा। उन्होनें कहा कि मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्यो को करवाने में कोई कमी नही छोडी है।
विधायक पानाचंद मेघवाल ने मंत्री प्रमोद जैन भाया की प्रेरणा से सम्पन्न हुए 2222 जोडो के सर्वधर्म निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार एवं निर्माण, षिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सिंचाई, सडक आदि क्षेत्रों में करोडों रूपए की लागत से करवाए गए ऐतिहासिक कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अंता विधानसभा में 15 वर्षो से लगातार बाहरी प्रत्याक्षी को टिकट दिया जा रहा है। लगता है अब अंता में भाजपा की जननी ने स्थानीय नेताओं को पैदा करना बंद कर दिया जिसके कारण पार्टी को बाहरी प्रत्याषियों को चुनाव में उतारना पड रहा है।