प्रमोद भाया, पानाचंद मेघवाल, उर्मिला जैन, यष जैन भाया नें डोल नगाडों के साथ मतदाताओं एवं आमजन के बीच किया जनसम्पर्क

-कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील

बारां 06 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी से अन्ता विधानसभा प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया एवं बारां-अटरू प्रत्याषी पानाचंद मेघवाल द्वारा सोमवार को बारां कृषि उपज मण्डी स्थित गणेष जी मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपने चुनाव जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत की गई।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सुबह धानमण्डी पहंुंचे जहां पर मंदिर में विराजित गणेषजी की पूजा अर्चना कर कृषि उपज मण्डी परिसर में व्यापारियों, मुनीम गुमाष्ता, हम्मालों, किसान भाईयों एवं आमजन के बीच पहुंचकर उन्हें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की गई।

प्रमोद भाया एवं पानाचन्द मेघवाल को धानमण्डी में लड्डूओं से तोला गया तथा 51 किलो के पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया। मंत्री भाया द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र अन्ता के ग्राम मोलकी, आंखेडी, लिसाडी, बमूलिया माताजी, धाकडखेडी, दुगारी, ठीकरिया में पहुंचकर कांग्रेसजनों एवं अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से जनसम्पर्क किया। मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में उनके द्वारा करवाए गए ऐतिहासिक धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्यो को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने का आग्रह किया गया।

वहीं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा मंत्री प्रमोद जैन भाया के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र अन्ता के गांव गोदयापुरा, बामला, बामली, तूमडा, खैराली एवं लेवा में पहुंचकर जनसम्पर्क किया तथा बुजुर्गो के चरण स्पर्ष कर मतदाताओं से प्रमोद जैन भाया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। ग्रामीणों द्वारा श्रीमती भाया का शाल, श्रीफल, माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीमती भाया के जनसम्पर्क के दौरान प्रदेष महासचिव महिला कांग्रेस प्रियंका नंदवाना, सभापति ज्योति पारस, महिला जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, प्रकाषचंद नागर, सुनील नागर, हंसराज मीणा, शुभम शर्मा, गिरिराज नागर खैराली, निर्मल बामला, जयप्रकाष खैराली, महेष तूमडा, देवेन्द्र मीणा लेवा, राधेष्याम नट, सेवादल जिलाध्यक्ष षिवषंकर यादव आदि साथ में रहे।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया द्वारा आज अपने समर्थकों के साथ ग्राम हरसोली, हिंगोनिया, श्यामपुरा, सोकन्दा, मूण्डली भैरूजी एवं सरकन्या गांवों मंें पहुंचकर मतदाताओं से प्रमोद जैन भाया के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।