प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकराया, जानिये क्या कारण रहा?

जयपुर। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। प्रशांत किशोर ने इस बात की जानकारी ट्विट करके दी है। उन्होंने कहा कि मैने कांग्रसे पार्टी में शामिल होने और चुनाव की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

पार्टी में नेतृतत्व में सुधार जरूरी
प्रशांत किशोर ने ट्विट करते कहा कि, "मैंने ईएजी के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के #कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।"
उन्होंने कहा, "मेरी विनम्र राय में, पार्टी को परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें जमाने वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

पार्टी में बताई कमियां
प्रशांत किशोर ने पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में और सामूहिक नेतृत्व में कमियां बताई और कि अभी बहुत कुछ सुधार बाकी है। किशोर ने बताया कि उन्होंने जो सुझाव दिये उसके अनुसार पार्टी ने संकेत दिया कि वह किसी भी व्यापक बदलाव के लिए तैयार नहीं है। किशोर ने कांग्रेस के नेतृत्व की आवश्यकता और संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति जरूरत बताते हुए पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया।

बता दें कि प्रशांत किशोर की कांग्रेस में शामिल होने का यह दूसरा प्रयास था जिसकी अटकलें अब खुद प्रशांत किशोर ने खत्म कर दी हैं। इससे पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी के सामने एक बड़ा प्रजेंटेशन रखा था और महत्वपूर्ण सुझाव दिये थे जिसके बाद, कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त वर्किंग कमे​टी का गठन करके जल्द ही सुझावों पर विचार कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी।
रिपोर्ट के आने से पहले ही प्रशांत किशोर ने पार्टी में शामिल होने से मना कर दिया है। 2024 का गठन किया है और उन्हें परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने मना कर दिया।