जयपुर। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रसे के वरिष्ठ नेताओं की बैठक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एवं पार्टी सहयोगियों के एक समूह के साथ बैठक कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने के बारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए भी महत्वपूर्ण अंतिम कॉल किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने प्रजेंटेशन के दौरान प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत, पीके ने कांग्रेस को 370 सीटों पर चुनाव लडने का प्रस्ताव दिया है। एवं अन्य सीटों पर मित्र दलों के साथ चुनाव लडने का प्रस्ताव रखा है।
एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़े और तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में गठबंधन करें। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इस प्रस्ताव पर सहमत भी हो गये हैं।
सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस के पास प्रस्ताव पर वापस लौटने के लिए 2 मई तक का समय है।
दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ रोड स्थित आवास पर बैठक में उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी शामिल हो रहे हैं।