Realme Narzo 60 सीरीज की प्री-बुकिंग इस दिन से शुरू, रैम, स्टोरेज सही प्रमुख जानकारी सामने आयी

जयपुर।  Realme Narzo 60 सीरीज़ भारत में 6 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में  Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G दो स्मार्टफोन लांच होने बाले हैं।   कंपनी  ने अब आगामी मॉडलों के लिए प्रीबुकिंग लेना  शुरू  कर दी है।   Realme अगले सप्ताह से कंपनी की वेबसाइट और Amazon के माध्यम से हैंडसेट प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए डिस्काउंट भी देगा  दोनों मॉडलों को 12GB तक रैम और 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की  जानकारी दी गयी है।  

बता दें की Realme 6 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे IST से भारत और अमेज़न में अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज शेड्स में Realme Narzo 60  सीरीज के   लिए प्री-रिजर्वेशन  करना शुरू कर देगा। Realme Narzo 60 Pro को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को  1,500 रुपये की छूट मिलेगी। मिलेगी वहीँ  वेनिला Realme Narzo 60 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1,000 की छूट मिलेगी साथ ही  छह महीने की विस्तारित वारंटी भी देंगे।

Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G  संभावित फीचर्स 
दोनों ही स्मार्टफोन  को 12GB रैम और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ उपलब्ध होने की जानकारी मिली है। वहीँ  इनबिल्ट रैम को इंटरनल मेमोरी से बढ़ाया भी जा सकता है।    दावा किया गया है कि ये हैंडसेट भारत के पहले 24 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन होंगे। हालाँकि, 1TB स्टोरेज सपोर्ट माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए दिया जा सकता है।


इसके अलावा, आगामी नार्ज़ो सीरीज़ मॉडल को 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz पल्स चौड़ाई मॉड्यूलेशन (PWM) फ्रीक्वेंसी आई प्रोटेक्शन के साथ घुमावदार डिस्प्ले के साथ आने के लिए टीज किया  गया है।


बता दें की Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G को भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा।

related post