लॉन्च से पहले भारत में Samsung गैलेक्सी एस23 सीरीज के प्री रिजर्वेशन शुरू, जानें पूरा विवरण

जयपुर।  सैमसंग अगले महिने भारत में   गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन कर रहा है। यह इवेंट 1 फरवरी को होगा और कंपनी इवेंट के दौरान कंपनी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है जिसमें  गैलेक्सी एस23 सीरीज प्रमुख होगी।  अब,  कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में उपभोक्ता सैमसंग के आगामी गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। प्री-रिजर्व ग्राहक नए गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन खरीदने पर अर्ली एक्सेस और विशेष ऑफर्स के पात्र होंगे। 

ग्राहक .com, Samsung Exclusive Stores, Amazon.in और भारत भर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर 1999 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके फ्लैगशिप गैलेक्सी S सीरीज़ को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। आने वाले गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व करने वाले उपभोक्ताओं को 5000 रुपये का प्री-रिजर्व लाभ मिलेगा। लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 31 मार्च, 2023 से पहले डिवाइस को खरीदना और एक्टिव करना होगा। 

Samsung गैलेक्सी एस23 सीरीज में कम से कम तीन मॉडल होंगे- गैलेक्सी एस23, गैलेक्सी एस23 प्लस और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा। तीनों स्मार्टफोन में एक प्रीमियम डिज़ाइन होगा और ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होंगे।  

सैमसंग गैलेक्सी S23 फीचर्स 
गैलेक्सी S23 6.1-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और होल-पंच कटआउट के साथ आएगा। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 3,900mAh की बैटरी द्वारा समर्थित होगा।

दूसरी ओर, गैलेक्सी S23 प्लस में 4,700mAh की बैटरी के साथ 120Hz 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 15W वायरलेस चार्जिंग और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दोनों को सपोर्ट करता है।