जिले में हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज शुरू, जिला कलक्टर, एसपी ने टीका लगवाकर की शुरूआत

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत सोमवार से हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू हुआ। जिला कलक्टर रेणु जयपाल, एसपी जय यादव, एडीएम एयू खान, एसडीएम कमल कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ.महेन्द्र त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रिकॉशन डोज लगवायी।
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी ग्रसित लोग प्राथमिकता से बूस्टर डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक है अतः आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर लगाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के रोगग्रस्त व्यक्तियों (चिकित्सक की सलाह पर) जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम एवं द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है को कोविड वैक्सीनेशन की प्रिकॉशन डोेज लगाई जा रही है। यह प्रिकॉशन डोज लाभार्थी के दूसरी खुराक की तिथि के 9 माह यानि की 39 सप्ताह पूर्ण होने पर लगायी जाएगी।